मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लड़कियों की शादी की उम्र 18 नहीं 21 साल होगी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बिल पास

लड़कियों की शादी की उम्र 18 नहीं 21 साल होगी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बिल पास

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 21 साल करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार ने मानसून सत्र से पहले इस संबंध में एक विधेयक पेश किया, जिसे मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान बिना किसी विरोध के पास कर दिया गया। अब यह विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आरंभ हुआ, जिसके दौरान हिमाचल प्रदेश बाल विवाह निषेध विधेयक-2024 सदन में प्रस्तुत किया गया और इसे पारित कर दिया गया। राज्य के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने यह विधेयक सदन में पेश किया, और इस पर बिना किसी चर्चा के सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया गया।

बता दे कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 21 साल करने का फैसला किया है। सुक्खू कैबिनेट ने इस संशोधन के मसौदे को 7 महीने पहले मंजूरी दी थी, जिसे अब विधानसभा में पारित कर दिया गया है।

Share This
अगला लेख → NSG के नए डायरेक्टर जनरल बने बी श्रीनिवासन , केंद्र सरकार ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun