लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को मिली राहत , कोर्ट ने दी जमानत
लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को आज दिल्ली की अदालत से बड़ी राहत मिली, जहां दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को जमानत दे दी. वहीं तीनों को 50-50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है, अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी.
इससे पहले पिछली सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में दायर सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. वहीं, कोर्ट ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी समन जारी किया.
इन तीनों के अलावा कोर्ट ने 14 अन्य आरोपियों को भी समन जारी किया था, वहीं पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि उसे लालू प्रसाद यादव के खिलाफ केस चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है.