मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं? पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं? पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। लॉकडाउन दौरान पीएम मोदी का यह पांचवां देश के नाम संदेश होगा। पहली बार उन्होंने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। इस बार वे लॉकडाउन 4 के चौथे फेज पर बातचीत कर सकते हैं। लॉकडाउन4 पर कोई भी फैसला लेने के पहले पहले मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों से करीब 6 घंटे बातचीत की थी। हालांकि इस दौरान अधिकतर मुख्यमंत्री लॉकडाउन को बढ़ाने के पक्ष में है

बता दें कि कोरोना की वजह से देश पहला लॉकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक और दूसरा लॉकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक रखा गया था। इसके बाद तीसरे फेज का लॉकडाउन 4 मई से 17 मई तक है। वहीं सूत्री की माने 17 मई के बाद भी लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है हालांकि यह कितने दिनों का होगा ये आज साफ हो जाएगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की थी। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक यह बताने को कहा है कि वे अपने राज्य में कैसा लॉकडाउन चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ 6 घंटे चर्चा की। 7 राज्यों महाराष्ट्र, बिहार, पंजाब, तेलंगाना, प. बंगाल, हिमाचल और असम ने लॉकडाउन बढ़ाने की पैरवी की। वहीं, बिहार, तेलंगाना और तमिलनाडु ने ट्रेनें चलाने पर सवाल उठाए। गुजरात ने लॉकडाउन सिर्फ कंटेनमेंट जोन तक सीमित रखने की बात कही।

Share This
अगला लेख → 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से बनेगा 'आत्म-निर्भर' भारत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 4 km/h
Dehradun