मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को फिर मिली धमकी , मांगे 5 करोड़ रुपये

लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को फिर मिली धमकी , मांगे 5 करोड़ रुपये

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इस मैसेज में कहा गया है कि “लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा हूं। अगर सलमान खान को अपनी जान की सलामती चाहिए, तो उन्हें हमारे (बिश्नोई समाज) मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर 5 करोड़ रुपये देने होंगे। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मार देंगे। हमारी गैंग अभी भी सक्रिय है।”

सूत्रों का कहना है कि यह मैसेज देर रात को भेजा गया था और कंट्रोल रूम में तैनात एक अधिकारी ने इसे आधी रात के बाद देखा। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह धमकी भरा मैसेज भेजा है।

गौरतलब है कि सलमान खान को इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियां मिल चुकी हैं। इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी हुई थी, जिसे गिरोह के सदस्यों का काम माना गया था। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान की हत्या की साजिश का खुलासा किया था, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया था।

इससे पहले भी ट्रैफिक पुलिस को सलमान खान से जुड़ा एक और धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें उनसे 2 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बांद्रा (पूर्व) के निवासी आजम मोहम्मद मुस्तफा को गिरफ्तार किया था।

Share This
अगला लेख → ‘हारेंगे तो टालेंगे…,’ उपचुनाव की तारीखों में बदलाव पर अखिले…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun