मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लोन न चुका पाने की स्थिति में क्या करें? घबराने की जरूरत नहीं, यहां जानें आपके अधिकार

लोन न चुका पाने की स्थिति में क्या करें? घबराने की जरूरत नहीं, यहां जानें आपके अधिकार

आजकल की परिस्थितियों में अपनी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना एक सामान्य बात हो गई है। बैंक लोन देने के साथ ग्राहकों को इसे चुकाने के लिए निश्चित समय सीमा और ब्याज दर निर्धारित करते हैं। अगर ग्राहक समय पर लोन का भुगतान नहीं करता, तो बैंक उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, ऐसी स्थितियों में ग्राहकों के भी कुछ अधिकार होते हैं, जिनका उपयोग कर वे अपनी गरिमा बनाए रखते हुए वित्तीय तनाव से बच सकते हैं।

लोन चुकाने में असमर्थ होने पर क्या करें?

यदि आप लोन चुकाने में असमर्थ हैं, तो सबसे पहले बैंक से संपर्क करें और उन्हें अपनी समस्या के बारे में विस्तार से बताएं। इस बातचीत को लिखित रूप में, जैसे लेटर या ईमेल के जरिए रिकॉर्ड करना सुनिश्चित करें। आप बैंक से अतिरिक्त समय मांग सकते हैं ताकि पेनल्टी के साथ लोन चुका सकें। बैंक अधिकतम 90 दिनों का अतिरिक्त समय दे सकता है। इसके बाद, आप बैंक से अपने लोन को रीस्ट्रक्चर करने का अनुरोध कर सकते हैं। रीस्ट्रक्चरिंग के तहत, बैंक आपकी ईएमआई को कम करके लोन अवधि को बढ़ा सकता है।

ईएमआई चुकाने का प्रयास जारी रखें

इस दौरान, मिस हुई ईएमआई को चुकाने का प्रयास करते रहें। आप अपनी बचत, जैसे सेविंग्स अकाउंट, एफडी, या म्यूचुअल फंड्स से पैसे निकाल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर दोस्तों या रिश्तेदारों से भी मदद ले सकते हैं। ध्यान रखें, अगर आप लगातार 180 दिनों तक ईएमआई नहीं भरते हैं, तो बैंक को आपकी संपत्ति जब्त करने का अधिकार मिल जाता है। ऐसी स्थिति में, आप बैंक से बातचीत कर अपनी संपत्ति को गिरवी रखकर समाधान निकाल सकते हैं।

ग्राहकों के सम्मान का अधिकार

बैंकों का उद्देश्य भी ऐसी जटिल स्थितियों को सुलझाना होता है, क्योंकि उन्हें अपने एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) को नियंत्रित रखना पड़ता है। यदि आपका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है, तो बैंक आमतौर पर सहानुभूति के साथ आपका सहयोग करता है। किसी भी स्थिति में, बैंक के अधिकारी या कर्मचारी ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकते। यदि रिकवरी एजेंट के माध्यम से लोन वसूली की जाती है, तो बैंक को ग्राहक को एजेंट की पूरी जानकारी देना अनिवार्य है। किसी भी अनुचित व्यवहार की शिकायत करने का अधिकार ग्राहक के पास सुरक्षित है। इस तरह आप अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर वित्तीय समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और अपने सम्मान को बनाए रख सकते हैं।

Share This
टैग: #latest news
अगला लेख → हाथरस में दिल दहला देने वाली घटना, चचेरे भाई ने ली दो मासूमो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun