मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वक्फ की आत्मिक भावना को नया कानून बचाएगा, पीएम मोदी का बयान

वक्फ की आत्मिक भावना को नया कानून बचाएगा, पीएम मोदी का बयान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ से जुड़े नए कानून पर पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी है। ‘राइजिंग इंडिया समिट 2025’ के मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह नया कानून वक्फ की धार्मिक और सामाजिक भावना की रक्षा करेगा और खासतौर पर गरीब मुसलमानों को इससे सीधा लाभ पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के हक को सुरक्षित करेगा और उन्हें सशक्त बनाएगा। उनका कहना था कि यह सिर्फ एक कानून नहीं है, बल्कि एक कोशिश है वक्फ की पवित्र भावना को बरकरार रखने की।

पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश तुष्टिकरण की नीति के चलते दिशा भटकता रहा, जिसका दुष्परिणाम देश को भुगतना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भारत अन्य देशों के साथ स्वतंत्र हुआ, तो सिर्फ भारत के साथ विभाजन क्यों हुआ? इसका कारण उन्होंने सत्ता की लालसा को बताया और कहा कि यह कांग्रेस समर्थित कट्टरपंथियों की सोच का नतीजा था, न कि पूरे मुस्लिम समाज का।

प्रधानमंत्री ने 2013 में वक्फ कानून में हुए संशोधन पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उस समय का बदलाव भूमाफियाओं और कट्टरपंथियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे उनका मनोबल बढ़ा। अब जो नया कानून बना है, वह इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लगाएगा।

संसद के दोनों सदनों से यह विधेयक बहुमत से पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिल चुकी है और अब यह नया कानून प्रभाव में आ चुका है।

Share This
अगला लेख → Barabanki : जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun