मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

वजन घटाने के अलावा ग्रीन टी इन समस्याओं में भी है लाभदायक, जानें कितनी मात्रा में करें सेवन

वजन घटाने के अलावा ग्रीन टी इन समस्याओं में भी है लाभदायक, जानें कितनी मात्रा में करें सेवन

ग्रीन टी सिर्फ वजन घटाने में मदद नहीं करती, बल्कि इसके नियमित सेवन से सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी5, पॉलीफेनॉल, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं कि ग्रीन टी पीने से कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और इसे दिनभर में कितनी मात्रा में पीना चाहिए।

ग्रीन टी के स्वास्थ्य लाभ

 इम्यूनिटी को करे मजबूत
अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमजोर है, तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

 वजन घटाने में सहायक
ग्रीन टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसमें न के बराबर कैलोरी होती है और यह शरीर में नई चर्बी जमने से रोकने में मदद करती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है।

 तनाव से राहत
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग में स्ट्रेस कम करने वाले हार्मोन्स को संतुलित रखते हैं। यह मानसिक और शारीरिक तनाव को कम करने में कारगर होती है। अगर आप बार-बार तनाव महसूस करते हैं, तो इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

 हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
ग्रीन टी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। इसका नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है।

दिन में कितनी बार ग्रीन टी पीनी चाहिए?

अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो दिनभर में 2 से 3 बार ग्रीन टी पी सकते हैं। हालांकि, यदि आपको डायबिटीज, कैंसर या कोई अन्य गंभीर बीमारी है, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Share This
अगला लेख → मोटापा घटाने के लिए आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए? जानिए विशेषज्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun