मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वडोदरा में PM मोदी का स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ भव्य रोड शो , जाने पूरी डिटेल

वडोदरा में PM मोदी का स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ भव्य रोड शो , जाने पूरी डिटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्पेनिश समकक्ष पेड्रो सांचेज ने सोमवार सुबह गुजरात के वडोदरा में एक रोडशो किया। दोनों नेताओं ने एक खुली जीप में सवार होकर हवाईअड्डे से टाटा विमान परिसर तक 2.5 किलोमीटर लंबा सफर तय किया, जहां सड़क किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज इस दौरे के दौरान टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा निर्मित केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जहां सी-295 विमानों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत वडोदरा के इस परिसर में 40 विमान बनाए जाएंगे। यह परिसर भारत में सैन्य विमानों की पहली निजी असेंबली लाइन होगी, जहां विमानों के निर्माण से लेकर उनके परीक्षण और रखरखाव तक की सुविधा मिलेगी।

दोनों नेता, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स केंद्र का उद्घाटन करने के बाद ऐतिहासिक लक्ष्मी विलास पैलेस में द्विपक्षीय बैठक के लिए रवाना होंगे। इस दौरान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाले विभिन्न कलाकारों ने भी उनका स्वागत किया।

यह परियोजना भारत में विमान निर्माण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स, और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को भी इसमें योगदान करने का अवसर प्रदान करेगी।

Share This
अगला लेख → ‘बिग बॉस 18’ से बाहर हुई ये टीवी एक्ट्रेस , डबल एविक्‍शन से …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun