मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

हड्डियों और मांसपेशियों को लंबे समय तक मजबूत रखने के लिए अपनाए यें आयुर्वेदिक उपचार

हड्डियों और मांसपेशियों को लंबे समय तक मजबूत रखने के लिए अपनाए यें आयुर्वेदिक उपचार

एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि ऑस्टियोपोरोसिस नामक एक गंभीर बीमारी, धीरे-धीरे हड्डियों को अंदर से खोखला कर रही है। यह समस्या आमतौर पर तब तक महसूस नहीं होती जब तक हड्डियों में असहनीय दर्द या फ्रैक्चर जैसी समस्या न हो जाए। विशेषज्ञों के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ यह बीमारी अधिकांश लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसके अलावा, गलत जीवनशैली, धूम्रपान, जंक फूड का सेवन, मोटापा और डायबिटीज जैसी समस्याएं युवाओं की हड्डियों को भी कमजोर बना सकती हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस के संकेत

ऑस्टियोपोरोसिस के मुख्य संकेतों में मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन, हड्डियों में लगातार दर्द, नाखूनों का टूटना, शरीर का झुकाव और कैल्शियम की कमी शामिल हैं। इस बीमारी के गंभीर चरण में हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि हल्के झटके से भी टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के आयुर्वेदिक तरीके

योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, आयुर्वेदिक उपायों से हड्डियों को मजबूती दी जा सकती है। इसके लिए आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। रोजाना एक कप दूध, बादाम, ओट्स, तिल और सोया मिल्क का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम मिलता है। इसके साथ ही, नियमित योग और एक्सरसाइज भी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।

गठिया और जोड़ों के दर्द के घरेलू नुस्खे

गठिया के दर्द में राहत पाने के लिए हल्के गरम सरसों के तेल से मालिश करना, दर्द वाले स्थान पर गरम पट्टी लगाना और गरम पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करना लाभकारी होता है। इसके अलावा, दालचीनी और शहद का गरम पानी के साथ सेवन करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

सावधानियां और परहेज

हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन, अल्कोहल और ज्यादा चीनी-नमक का सेवन कम करना चाहिए। सही वजन बनाए रखना, धूम्रपान से दूर रहना, और सही पॉश्चर में बैठना भी हड्डियों के लिए लाभदायक होता है।

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों का मानना है कि 30 वर्ष की उम्र के बाद हड्डियों की शक्ति धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसलिए इस उम्र के बाद खानपान और जीवनशैली में सुधार करना आवश्यक है। नियमित रूप से कैल्शियम युक्त आहार और एक्सरसाइज करने से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है, जिससे बढ़ती उम्र में भी ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव संभव है।

Share This
अगला लेख → वडोदरा में PM मोदी का स्पेन के प्रधानमंत्री के साथ भव्य रोड …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun