मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

वाराणसी – छठे डोम राजा होंगे 15 साल के हरिओम चौधरी

वाराणसी – छठे डोम राजा होंगे 15 साल के हरिओम चौधरी

वाराणसी – देश को आज़ादी के 19 साल बाद 1966 में अचानक रातों रात देश की अलग-अलग रियासतों के राजा, कुंवर, नरेश की गद्दी और तमगा छिन गया. सभी के नाम के आगे पूर्व लग गया. बावजूद इसके, देश में एकलौती गद्दी और राजा का एकलौता तमगा काशी के डोम राजा के पास सुरक्षित रहा. तब से अब तक काशी के महाश्मसान के मालिक और कालू डोम के वंशज डोम राजा, राजा बने रहे. पिछले दिनों डोम राजा परिवार के पांचवें राजा जगदीश चौधरी का निधन हो गया.अब एक बार फिर काशी को नया डोम राजा मिलने जा रहा है. आजाद भारत के छठे डोम राजा के रूप में 15 साल के हरिओम चौधरी की ताजपोशी होने जा रही है.

काशी में डोम परिवार की अहमियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि डोम राजा दिवंगत जगदीश चौधरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव में अपना प्रस्तावक बनाया. यही नहीं उनके निधन पर पीएम मोदी और सीएम योगी समेत विपक्ष के नेताओं ने भी शोक जाहिर किया.

15 साल के हरिओम नारायण चौधरी पर ये जिम्मेदारी तब आयी है जब वो छठी कक्षा में पढ़ते हैं और उनको सैकड़ों साल पुरानी इस परम्परा को लेकर बहुत अनुभव भी नहीं है. हरिओम कहते हैं कि जबतक वो बालिग नहीं हो जाते तबतक उनकी दादी सारंगी देवी गद्दी संभालेंगी और बालिग होने के बाद वो खुद गद्दी पर बैठेंगे. नए डोमराजा के पगड़ी की रस्म 6 सितम्बर को त्रिपुरा भैरवी घाट के किनारे शेरावाली कोठी में होगी. उस दिन मरहूम जगदीश चौधरी का त्रयोदशाह की रस्म होनी है. पूरा परिवार और डोम समाज उस दिन इस ऐतिहासिक पल पर मौजूद रहकर अपना नया राजा चुनेगा. लेकिन नाबालिग राजा परम्परा कैसे निभाएगा, इसके लिए पूरा परिवार सहयोग कर रहा है.

Share This
अगला लेख → क्या होम आइसोलेशन में मरीज नहीं मान रहे नियम,मरीजों की संख्य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,846 +10 (+0.01%)
निफ्टी 23,998 +2 (+0.01%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun