मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

विजय देवरकोंडा को रणबीर-सूर्या-NTR का साथ, VD12 का टीजर आते ही धमाका तय

विजय देवरकोंडा को रणबीर-सूर्या-NTR का साथ, VD12 का टीजर आते ही धमाका तय

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वीडी 12’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है, और उससे पहले ही इसे लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही हैं। पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इस फिल्म का हिस्सा होंगे और उन्होंने इसके लिए वॉयस ओवर भी रिकॉर्ड कर लिया है। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे सूर्या और जूनियर एनटीआर भी जुड़ने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह एक पैन इंडिया स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें रणबीर कपूर हिंदी वर्जन के लिए वॉयस ओवर करेंगे, जबकि सूर्या तमिल और जूनियर एनटीआर तेलुगु भाषा में अपनी आवाज देंगे। यह नया अपडेट फिल्म को और भी भव्य और एक्साइटिंग बना रहा है।

इस साल रिलीज होगी ‘वीडी 12’

इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी कर रहे हैं, और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। विजय देवरकोंडा इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान सेट से उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, जिसमें उनका रफ एंड टफ लुक लोगों को काफी पसंद आया।

हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे इसी साल सिनेमाघरों में लाने की योजना है। टीजर के साथ फिल्म के ऑफिशियल टाइटल का भी खुलासा किया जाएगा। इस फिल्म में विजय के साथ लीड रोल में भाग्यश्री बोरसे नजर आएंगी। बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो साल से काम चल रहा है, और अब यह अपनी रिलीज के करीब है।

फैंस के लिए 12 फरवरी का रहेगा खास इंतजार

अब जब फिल्म से जुड़े तीन बड़े स्टार्स – रणबीर कपूर, सूर्या और जूनियर एनटीआर – अपनी आवाज देने जा रहे हैं, तो यह प्रोजेक्ट और भी भव्य बन गया है। 12 फरवरी को टीजर लॉन्च होते ही फिल्म को लेकर और भी चर्चाएं तेज हो जाएंगी।

Share This
अगला लेख → प्रयागराज में फिर लगा जाम ! हर तरफ भीड़ उमड़ी, पानी तक मिलना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun