मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विपक्ष पर पीएम मोदी का वार कहा ‘SIMI के नाम में भी था INDIA’

विपक्ष पर पीएम मोदी का वार कहा ‘SIMI के नाम में भी था INDIA’

राजस्थान – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से विपक्ष पर जोरदार हमला बोलै,PM विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने सीकर पहुंचे थे,जहां से उन्होंने विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोला. प्रधानमंत्री ने कहा, सिमी के नाम में भी इंडिया था, उसने नाम बदलकर पीएफआई कर दिया.

PM ने कहा की विपक्ष ने गठबंधन का नाम इसलिए बदला ताकि कारनामे छिपा सकें. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का मतलब लूट का बाजार है. लोकतंत्र में हर सरकार को अपने काम का हिसाब देना होता है, लेकिन क्या राजस्थान में कांग्रेस अपने काम का हिसाब देती है? इन्होंने कीमती समय आपसी खींचतान में, वर्चस्व की लड़ाई में बरबाद किया.

राजस्थान के लोग बहन-बेटियों के साथ अत्याचार नहीं सह सकते. किसी दलित बहन के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप होता है. आरोपी वीडियो बनाते हैं, पुलिस शिकायत नहीं लिखती. छोटी-छोटी बच्चियां और स्कूलों में पढ़ाने वाली टीचर तक सुरक्षित नहीं है. कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस नेता पीड़िता महिलाओं पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं.

कांग्रेस ने उसके सहयोगियों ने नाम बदलकर नया पैंतरा चला है. पहले कोई कंपनी बदनाम हो जाए तो कंपनी वाले नया बोर्ड लगाकर लोगों को मूर्ख बनाकर अपना धंधा-पानी चलाते हैं. कांग्रेस और उसकी जमात उन्हीं कंपनियों की नकल कर रही है.

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सीकर में देश के 9 करोड़ किसानों को सम्मान निधि भी जारी की. इस साल 9 महीने में पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान का ये 9वां दौरा है. राजस्थान में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. पीएम किसान सम्मान निधि के लगभग 18,000 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुए हैं. आज देश में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्रों की शुरुआत की गई है. गांव और ब्लॉक लेवल पर बने इन केंद्रो से करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

पीेएम मोदी ने बताया, ”हमारी सरकार कैसे अपने किसान भाइयों के पैसे बचा रही है इसका एक उदाहरण यूरिया की कीमतें भी हैं. हमारी सरकार ने कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध का असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया. आज देश में यूरिया की जो बोरी 266 में देते हैं वही बोरी पाकिस्तान में करीब 800 में मिलता है, बांग्लादेश में 720 और चीन में 2100 की मिलती है. अमेरिका में यूरिया की यही बोरी 3,000 से ज्यादा की मिल रही है.

Share This
अगला लेख → अविश्वास प्रस्ताव लाने की रस्मअदायगी भी नहीं कर पायेगा विपक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun