मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

विराट कोहली ने ICC रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई, रोहित शर्मा को भारी नुकसान हुआ

विराट कोहली ने ICC रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई, रोहित शर्मा को भारी नुकसान हुआ

    आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही आईसीसी द्वारा जारी ताज़ा वनडे रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल अपनी नंबर एक की पोजिशन पर कायम हैं, जबकि विराट कोहली ने एक स्थान का सुधार करते हुए रैंकिंग में ऊपर छलांग लगाई है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाने के कारण कप्तान रोहित शर्मा को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। श्रेयस अय्यर ने भी अपने प्रदर्शन से टॉप-10 में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है, जिससे उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है।

    विराट कोहली पहुंचे चौथे स्थान पर

    विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। पाकिस्तान के खिलाफ जहां उन्होंने शतक जड़ा, वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 84 रनों की अहम पारी खेली। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन का असर आईसीसी वनडे रैंकिंग में भी देखने को मिला, जहां उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाते हुए 747 रेटिंग अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल कर लिया। दूसरी ओर, रोहित शर्मा को दो स्थानों का नुकसान हुआ है और वह तीसरे से खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके 745 रेटिंग पॉइंट हैं।

    वहीं, शुभमन गिल ने 791 रेटिंग पॉइंट के साथ अपनी नंबर 1 पोजिशन को बरकरार रखा है। श्रेयस अय्यर ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी स्थिति को और मजबूत किया और अब वह 702 रेटिंग पॉइंट के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी जबरदस्त सुधार करते हुए नौ स्थानों की छलांग लगाई है।

    Share This
    अगला लेख → केदारनाथ धाम की यात्रा होगी तेज़, कैबिनेट ने 36 मिनट में पहु…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 97% 💨 4 km/h
    Dehradun