मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 यात्रियों की मौत, 15 घायल

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 यात्रियों की मौत, 15 घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टप्पल थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक पांच महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस दिल्ली से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। रात करीब टप्पल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 56 के पास, ओवरलोडेड ट्रक से बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों में एक महिला और उसका पांच महीने का बच्चा भी शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

सीएम ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत कार्य तेज करने और सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Share This
अगला लेख → विलेन का रोल फैंस को आ रहा पसंद , फिटनेस को लेकर भी क्रेजी ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun