मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

विवाद के चलते युवक को मारी गई गोली, नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में क्रिकेटर समेत तीन घायल

विवाद के चलते युवक को मारी गई गोली, नोएडा पुलिस की मुठभेड़ में क्रिकेटर समेत तीन घायल

नोएडा पुलिस ने शुक्रवार रात एक युवक के अपहरण और उसे गोली मारने के आरोप में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर सहित तीन लोगों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से तीनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना क्रिकेट खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बदले की भावना से अंजाम दी गई थी।

नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक, गांव सोरखा निवासी लालाराम सेक्टर-65 स्थित वेंडर ज़ोन में ठेली लगाकर खाना बेचते हैं। 5 फरवरी को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि उनका 20 वर्षीय बेटा अजय कुमार वेंडर ज़ोन के पास एक पार्क में क्रिकेट खेलने गया था। खेल के दौरान वह पास के सरकारी शौचालय में गया, जिसके बाद से वह लापता हो गया। इस मामले में थाना फेज-तीन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

अगले दिन, 6 फरवरी को लालाराम को सूचना मिली कि उनका बेटा अजय बरेली में हाईवे किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला है। उसके सिर में गोली लगी थी। सूचना मिलते ही परिवार वाले पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां अजय को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद नोएडा लाया गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके सिर में फंसी गोली निकाल दी। होश में आने के बाद अजय ने पुलिस को बताया कि 5 फरवरी को जब वह शौचालय के पास गया था, तभी लक्की राठौर, सत्यम यादव और सौरभ राजपूत ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। फिर तीनों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर सिर में गोली मार दी।

जैसे ही आरोपियों के नाम सामने आए, पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी। शुक्रवार देर रात पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट वाली एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का इशारा किया, तो उसमें बैठे लोग फायरिंग करते हुए भागने लगे। भागते-भागते वे गढ़ी गोल चक्कर के पास एक खाली मैदान में पहुंच गए, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों को पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालौन जिले के गांव गुपलापुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर लक्की उर्फ काकसी राठौर, अलीगढ़ जिले के गांव बमहौरी निवासी सौरभ चौहान और नोएडा सेक्टर-63 स्थित गांव छिजारसी निवासी सत्यम यादव के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, छह कारतूस, अजय का मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।

Share This
अगला लेख → Lucknow : बकाया मानदेय और वेतन बढ़ाने की मांग पर आशा कार्यकर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun