मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शराब घोटाला मामले में सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत , सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

शराब घोटाला मामले में सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत , सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने संजय सिंह को जमानत दे दी है. वह पिछले छह महीने से जेल में थे. जमानत मिलने के बाद अब संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच जिसमें जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस पीबी वराले शामिल थे, इस मामले की सुनवाई कर रही थी। पीठ ने ईडी से पूछा कि संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है?

संजय सिंह के वकील ने कोर्ट को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है. इसी के साथ मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह छह महीने से जेल में हैं.

सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के वकील की याचिका पर तीन जजों की बेंच ने कहा कि संजय सिंह के पास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है. उन पर लगे दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच हो सकती है.

Share This
अगला लेख → CSK के अगले मैच में नहीं खेलेंगे एमएस धोनी , जानें वजह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun