किसान आंदोलन को लेकर किसने लिखी CJI को चिट्ठी , जाने पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में घुसकर उपद्रव करने और हमारे जनजीवन को प्रभावित करने वाले किसानों पर इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की.
उन्होंने सीजेआई से अदालतों को यह निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया कि अदालतों के समक्ष वकीलों की गैर-उपस्थिति के कारण कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए।
यें है
बता दें कि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून बनाने समेत कई मांगों को लेकर किसान आज मंगलवार को पंजाब-हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक मार्च कर रहे हैं. ऐसे में किसानों के दिल्ली में प्रवेश को रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं.
इसी सिलसिले में दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं और कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के शहरों में लोगों को यातायात प्रतिबंधों के कारण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों के मार्च के ऐलान के चलते पुलिस ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैं. इसके चलते दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के पहिए थम गए। इससे 10 किमी लंबा जाम लग गया। दिल्ली के रजोकरी बॉर्डर पर किसानों की दिल्ली कोचियों को लेकर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं.