मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

कूड़ा गाड़ी में शव ले जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग का यूपी सरकार को नोटिस

कूड़ा गाड़ी में शव ले जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग का यूपी सरकार को नोटिस

बलरामपुर – यूपी के बलरामपुर में कूड़ा उठाने वाले वाहन में एक शव ले जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार, पुलिस और बलरामपुर नगर निगम को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया।

बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में 42 वर्षीय अनवर अली की मौत एक सरकारी कार्यालय के पास हुई और उनके शव को नगर निगम के कर्मियों ने कचरे के एक वाहन में डाल दिया जबकि वहां कुछ पुलिसकर्मी खड़े होकर इसे देखते रहे।

आयोग ने बलरामपुर नगर निगम के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक को नोटिस जारी कर मामले में चार हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है। बयान में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सभी जिलों और नगर निगमों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें कि सड़क पर अगर किसी को तुरंत चिकित्सकीय सहायता की जरूरत हो तो उसपर गंभीरता से काम किया जाए और शवों का मर्यादित तरीके से निस्तारण हो।

Share This
अगला लेख → गर्मी से मिलेगी जल्द राहत,मॉनसून देगा 18 से 20 जून के बीच दस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun