शाहजहांपुर में लाला काशीनाथ ज्वैलर्स के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, हड़कंप मचा
शाहजहांपुर जिले के चौक क्षेत्र में स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स के शोरूम पर शनिवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा डाला। हालांकि, इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
<...