मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इटावा हादसा : बाइक पर 5 लोगों की सवारी पड़ी भारी, भयंकर सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

इटावा हादसा : बाइक पर 5 लोगों की सवारी पड़ी भारी, भयंकर सड़क दुर्घटना में 4 की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। ऊसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर पांच युवक सवार थे। इस भयावह हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने 17 वर्षीय आशीष पुत्र दारा सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 वर्षीय हिमांशु पुत्र रविंद्र, 22 वर्षीय राहुल पुत्र रामौतार और 18 वर्षीय रोहित की भी जान चली गई। 15 वर्षीय प्रांशु पुत्र गुड्डू गंभीर रूप से घायल है और उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, सभी युवक ऊसराहार स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे, वे पांचों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में रुद्रपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

पुलिस प्रशासन का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों युवक बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर किसी प्रकार का अवरोध न हो, इसके लिए रास्ता साफ कराया गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पुलिस उस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है, जो इस दुर्घटना का कारण बना।

Share
अगला लेख → ग़ाज़ीपुर दुर्घटना: पप्पू यादव की रिश्तेदार की सड़क हादसे मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *