मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शहीद कर्नल संतोष बाबू के पिता ने कहा ,देश की सुरक्षा के लिए बलिदान पर मुझे गर्व

शहीद कर्नल संतोष बाबू के पिता ने कहा ,देश की सुरक्षा के लिए बलिदान पर मुझे गर्व

नई दिल्ली – LAC पर हुए चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारत के वीर भी शहीद हुए, कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू भी इस घटना में वीरगति को प्राप्त हो गए कर्नल के पिता का कहना है कि उन्हें पता था एक दिन उन्हें इस बारे में सूचना मिलेगी उनके बेटे ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणो की आहुति दी है जिसपर मुझे गर्व है

बैंक की नौकरी से रिटायर्ड उनके पिता ने कहा, मैं मानसिक तौर पर तैयार था. हर कोई मरता है लेकिन मेरे लिए ये सम्मान की बात है कि देश की खातिर उसने शहादत दी. मुझे अपने बेटे की वीरगति पर गर्व है. उन्होंने अपने बेटे के साहसिक कारनामों के बारे में बताया कि संतोष कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने मुकाबला किया था. और उसने साहसिक कार्य को अंजाम देकर सेना प्रमुख से सराहना पाई थी. अपने 15 वर्षीय सेवा में उसे चार प्रमोशन मिले.

पिता उपेंद्र को अपने बेटे के आखिरी शब्द को अभी भी याद हैं. उन्होंने बताया की 14 जून को जब मैंने सीमा पर संघर्ष के बारे में पूछा तो उसने ज्यादा बताने से इनकार कर दिया. सिर्फ इतना कहा कि अगली बार वापसी पर बात करेंगे.” संतोष ने अपने पिता को बताया था कि जमीनी सच्चाई कुछ और है जबकि न्यूज चैनलों पर दिखाई जानेवाली खबरें कुछ और हैं. उपेंद्र कहते हैं कि हमें थोड़े ही पता था कि ये उसकी आखिरी कॉल साबित होगी.

Share This
अगला लेख → लखनऊ में चरक अस्पताल समेत तीन इलाके हुए कन्टेनमेंट जोन से बा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,572 +806 (+1.05%)
निफ्टी 24,242 +257 (+1.07%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun