मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

प्रदेश के अस्पतालों में शुरू होगी ओपीडी सेवा, दिशा-निर्देश जारी

प्रदेश के अस्पतालों में शुरू होगी ओपीडी सेवा, दिशा-निर्देश जारी

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शरू करने का आदेश हो गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने अस्पतालों में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कर सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अस्पतालों में ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए अस्पताल प्रशासन को ध्यान देना होगा। 

ओपीडी सेवा के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य अस्पतालों में इन्फ्रारेड थर्मामीटर से मरीज व तीमारदार की स्क्रीनिंग की जाएगी। मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार ही अस्पताल आ सकेगा। दोनों को मास्क पहनना होगा। 60 वर्ष से अधिक के व्यक्ति, गर्भवती महिला व बच्चों को बिना जरूरत लाना मना होगा।

सरकार की तरफ से जारी आदेश में ये भी कहा गया है की जिन मरीजों को सर्दी-जुकाम, बुखार व सांस लेने में दिक्कत होगी, उन्हें अलग कमरे में बैठाया जाएगा। वहीं इलाज व जांच की सुविधा दी जाएगी। पंजीकरण काउंटर पर पर्चा बनाने वाले कर्मचारी को मास्क व ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा। जहां ओपीडी में ज्यादा मरीज आते हैं, वहां एक से अधिक पंजीकरण काउंटर बनेंगे।

Share This
अगला लेख → शहीद कर्नल संतोष बाबू के पिता ने कहा ,देश की सुरक्षा के लिए …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun