मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शाजहांपुर – बिजली कर्चारियों से झगड़ा,पुलिस पर किया हमला

शाजहांपुर – बिजली कर्चारियों से झगड़ा,पुलिस पर किया हमला

शाजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में देर रात पुलिस थाने पर ग्रामिणों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चलाए गए जिसमें थाने के इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी और 3 बिजली विभाग के कर्मचारी भी घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय बीजेपी विधायक रोशनलाल बर्मा के ड्राईवर ने कई दर्जनों ग्रमीणों के साथ पहले पावर हाउस पर हमला बोला बाद में थाने के सामने जाम लगाने की कोशिश की

दरअसल घटना थाना निगोही क्षेत्र के हमजापुर गांव की है । जहाँ देर रात बिजली न आने के कारण स्थानीय बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा का ड्राईवर महेंद्र बर्मा पावर हाउस बिजली खुलवाने के लिए पहुचा तभी वहां विधुत कर्मचारियों से कहासुनी और मारपीट हो गई। उसके बाद बीजेपी विधायक के ड्राईवर ने अपने साथ कई दर्जनों ग्रामिणों को लाठी-डंडे से लैस होकर पावर हाउस पर हमला बोल दिया। हमलें में तीन विधुत संविदा कर्मी घायल हो गये। तभी घायल विधुत कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी । और जब विधायक के ड्राईवर का मन नही भरा तब वह भीड़ लेकर थाने पहुच गया। और पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों पर कार्यवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। तभी इंस्पेक्टर गोविंद सिंह से कहासुनी हुई और उसके बाद विधायक के ड्राइवर के इशारे पर ग्रामीणों ने थाने के अंदर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के बाद भी ग्रामिणों ने बीच रोड पर लाठी-डंडे लेकर रोड जाम करने की कोशिश की। लेकिन भारी पुलिस बल मौके पर पहुचने के बाद ग्रमीण मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान ग्रमीणों ने इंस्पेक्टर गोबिंद सिंह का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। फिलहाल घटना के बाद आलाधिकारियों ने घटना स्थल का जाएजा लिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की बात की है।

Share This
अगला लेख → हाथरस मामले में चला योगी का हंटर,एसपी समेत सात पुलिसकर्मी नि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun