मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शादी से मना करने पर लड़की के भाई की हत्या, पिता घायल; आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

शादी से मना करने पर लड़की के भाई की हत्या, पिता घायल; आरोपी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की

    केरल के कोल्लम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने एक छात्र की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोल्लम के उलीयकोविल इलाके में घटी। आरोपी तेजस ने छात्र फिबिन और उसके पिता गोमस पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। तेजस ने फिबिन पर चाकू से कई बार वार किया। घायल होने के बाद फिबिन घर से बाहर निकल गया, लेकिन कुछ दूर जाकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने फिबिन और उसके पिता को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन फिबिन की वहाँ पहुँचने से पहले ही मौत हो गई। वहीं, उसके पिता गोमस का इलाज चल रहा है।

    इस घटना के बाद आरोपी तेजस ने पास के रेलवे ट्रैक पर जाकर एक चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि तेजस एक एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी का बेटा था।

    जांच के अनुसार, तेजस और फिबिन की बहन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई एक साथ की थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों परिवारों ने उनकी शादी तय की थी, लेकिन कुछ दिन पहले फिबिन की बहन ने अपना मन बदल लिया और तेजस से शादी न करने का फैसला सुना दिया। इससे तेजस मानसिक रूप से टूट गया और वह डिप्रेशन में चला गया। उसकी पुलिस ट्रेनिंग भी प्रभावित हुई और वह फिजिकल टेस्ट में फेल हो गया। तेजस के पिता ने उसकी काउंसलिंग करवाई और फिबिन के पिता गोमस से बात करके उनकी बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गोमस की पत्नी ने साफ कह दिया कि वे अपनी बेटी पर दबाव नहीं डालेंगे।

    इस बीच, फिबिन की बहन ने बताया कि तेजस उसे फोन करके परेशान कर रहा था। इसके बाद फिबिन ने तेजस को चेतावनी दी। लेकिन तेजस ने बदला लेने की ठान ली और सोमवार शाम को वह चाकू और 2 लीटर पेट्रोल लेकर गोमस के घर पहुँच गया। दरवाजा खुलते ही तेजस और गोमस के बीच बहस हुई। इसी दौरान फिबिन भी कमरे से बाहर आया, और तेजस ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद तेजस ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।

    Share This
    अगला लेख → पति को किडनैप करके पत्नी ने करवाया मर्डर, कारण सुनकर उड़ जाए…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    23°C
    Mist
    💧 94% 💨 5 km/h
    Dehradun