मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लुधियाना में नीले ड्रम से मिली युवक की लाश, सौरभ-मुस्कान केस जैसी वारदात की आशंका

लुधियाना में नीले ड्रम से मिली युवक की लाश, सौरभ-मुस्कान केस जैसी वारदात की आशंका

पंजाब के लुधियाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की लाश नीले रंग के ड्रम में बरामद हुई है। यह घटना उत्तर प्रदेश के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की याद दिलाती है, जिसमें मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था।
स्थानीय लोगों ने इलाके में फैली तेज दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नीले ड्रम को खोला तो उसमें युवक की लाश मिली, जिसकी गर्दन और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसएचओ कुलवंत कौर ने बताया कि युवक देखने में अप्रवासी लग रहा है। शव पर चोट के स्पष्ट निशान तो नहीं हैं, लेकिन हालत काफी खराब है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस का मानना है कि जिस ड्रम में शव मिला है, वह हाल ही में खरीदा गया था। इसके चलते लुधियाना में ड्रम बनाने वाली 42 यूनिट्स की पहचान कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के अन्य इलाकों में लगे कैमरों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों पर भी नजर बनाए हुए है। यह मामला यूपी के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा प्रतीत होता है। मार्च 2024 में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया गया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश भाग गए थे। बाद में मुस्कान ने परिजनों को सारी बात बताई, जिसके बाद मामला खुला और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सौरभ और मुस्कान की शादी 2016 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी और 2019 में उन्हें एक बेटी भी हुई थी। लेकिन समय के साथ रिश्तों में खटास आ गई और आखिरकार यह खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया। लुधियाना में सामने आया यह मामला अभी रहस्य से भरा हुआ है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है। आने वाले दिनों में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This
अगला लेख → संविधान से 'समाजवादी' और 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द हटाने की RSS मा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun