मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

‘शाहजहां गार्डन’ का नाम बदलने की मांग तेज , विधायक ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

‘शाहजहां गार्डन’ का नाम बदलने की मांग तेज ,  विधायक ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आगरा के मशहूर ‘शाहजहां गार्डन’ का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने इस ऐतिहासिक गार्डन का नाम रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा है।

शाहजहां गार्डन, ताजमहल और आगरा किले के बीच स्थित एक सुंदर और ऐतिहासिक बाग है, जहां पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। अब इस गार्डन का नाम बदलने की मांग को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है।

बेबी रानी मौर्य ने अपने बयान में कहा, “मैं आगरा की बेटी हूं और रानी अहिल्याबाई होल्कर से हमेशा प्रेरणा लेती रही हूं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अद्भुत कार्य किए थे। मुझे लगता है कि अगर इस गार्डन का नाम उनके नाम पर रखा जाए, तो यह समाज खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक होगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रस्ताव को कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला है और सरकार इस पर विचार कर रही है।

सपा का विरोध

इस मांग पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता शरवेंद्र बिक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं में इस तरह की मांग करना अब फैशन बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से जुड़े असल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।

पहले भी हुए हैं नाम परिवर्तन

यह पहली बार नहीं है जब यूपी में स्थानों के नाम बदलने की मांग उठी हो। इससे पहले इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा गया था। हाल ही में मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर बनाने के पोस्टर भी लगे थे। अन्य जिलों जैसे अलीगढ़, मैनपुरी, संभल और सुल्तानपुर के नाम बदलने की मांगें भी उठ चुकी हैं।

जहां भाजपा इसे सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देख रही है, वहीं विपक्षी पार्टियां इसे सरकार की ‘ध्यान भटकाओ नीति’ करार दे रही हैं।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → विलेन के प्यार में पड़ीं एक्ट्रेस, शादी के दो साल बाद हो गया…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun