मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं

“कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा” – बाराबंकी में बोले सीएम योगी

“कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा” – बाराबंकी में बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बाबरी ढांचे को लेकर सख्त और स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका यह सपना कयामत तक भी पूरा नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत में रहने वालों को देश के कानून और संविधान के दायरे में रहना होगा और जो कानून तोड़ेगा, उसे सख्त परिणाम भुगतने होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार वही कहती है जो करके दिखाती है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया। “हमने कहा था रामलला आएंगे और मंदिर वहीं बनेगा, और आज पूरा देश इसका साक्षी है,” उन्होंने कहा। उन्होंने दोहराया कि कयामत तक बाबरी ढांचे का निर्माण नहीं होगा, क्योंकि कयामत का दिन कभी आने वाला नहीं है।

उन्होंने भारत की गौरवशाली परंपरा, विरासत और सनातन धर्म की बात करते हुए कहा कि सरकार इन मूल्यों को पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में केसरिया ध्वज का आरोहण भारत की सांस्कृतिक चेतना और गौरव का प्रतीक है, जो आने वाले समय में भी देश को प्रेरणा देता रहेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 500 साल बाद एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने वर्षों में कई शासक और सरकारें आईं, लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए किसी ने ठोस प्रयास नहीं किए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग संकट के समय भगवान राम को याद करते हैं और बाद में भूल जाते हैं, इसलिए अब भगवान राम भी उन्हें भूल चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की स्थिति की तुलना वर्तमान से करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में अराजकता, कर्फ्यू, अपराध और अव्यवस्था आम बात थी। त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे और गरीबों की जमीनों पर कब्जे होते थे। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में अराजकता समाप्त हो चुकी है, कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और बेटियां व व्यापारी सुरक्षित हैं। सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों तक बिजली पहुंच चुकी है और भ्रष्टाचार में जाने वाला पैसा अब सीधे विकास कार्यों में लगाया जा रहा है।

आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर समाज बंटेगा, तो नुकसान के रास्ते अपने आप खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एकजुटता और विकास को ही प्रदेश और देश की प्रगति का रास्ता बताया।

Share This
अगला लेख → Teddy Day 2026: टेडी बियर नहीं, दिल की फीलिंग्स गिफ्ट करने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,675 +20 (+0.03%)
निफ्टी 24,259 +9 (+0.04%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 78% 💨 8 km/h
Dehradun