मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

शिखर ने किया प्यार का इज़हार, हार्दिक की नई गर्लफ्रेंड ने तुरंत दिया रिएक्शन

शिखर ने किया प्यार का इज़हार, हार्दिक की नई गर्लफ्रेंड ने तुरंत दिया रिएक्शन

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीते कुछ समय से वे लगातार चर्चा में बने हुए थे और अब इसकी वजह भी सामने आ गई है। दरअसल, शिखर धवन ने अपनी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक कर दिया है।

गुरुवार को धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोफी शाइन के साथ एक रोमांटिक कोलैब पोस्ट साझा किया, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। पोस्ट में दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद करीबी और खुश नजर आ रहे हैं। सोफी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा प्यार” – जिससे ये साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

जैसे ही ये पोस्ट सामने आया, फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और कमेंट सेक्शन में प्यार भरे और मजेदार रिएक्शन्स की बौछार शुरू हो गई। धवन के इस प्यार भरे इज़हार ने लंबे समय से चल रही अफवाहों पर भी विराम लगा दिया।

हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का रिएक्शन

खास बात ये रही कि इस पोस्ट पर हार्दिक पांड्या की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मिन का भी रिएक्शन देखने को मिला। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्यूट”। उनके इस छोटे से कमेंट ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी। कई यूज़र्स ने उनसे पूछ लिया कि जब सोफी और शिखर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया, तो वो कब हार्दिक संग अपने रिश्ते का ऐलान करेंगी।

एक यूज़र ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अब आपकी बारी है जैस्मिन जी, कब होगा खुल्लमखुल्ला प्यार?” वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “सोफी ने प्यार जताया, अब आप भी हार्दिक के लिए कुछ बोलिए।”

क्रिकेटर्स की लव लाइफ बनी सुर्खियां

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी अपनी लव लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। शिखर धवन और सोफी शाइन का रिश्ता जहां अब ऑफिशियल हो चुका है, वहीं हार्दिक पांड्या और जैस्मिन के बीच भी कुछ खास चल रहा है, ऐसा फैंस का मानना है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और आरजे महविश की नजदीकियां भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं।

Share This
अगला लेख → बेंगलुरु में सोनू निगम के कॉन्सर्ट में एक फैन के साथ हुए विव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun