शुगर से मांसपेशियों की कमजोरी और दिल की बीमारियों का खतरा क्यों बढ़ता है? बाबा रामदेव से जानिए इलाज
बैग पैक करें और यात्रा पर निकल पड़ें, क्योंकि सफर से उम्र लंबी होती है। घूमने-फिरने से सेहत भी बेहतर रहती है और दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती। यह दावा कोई और नहीं, बल्कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक कर रहे हैं। उनका दावा इसलिए भी मजबूत है क्योंकि उनकी रिसर्च का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। जब आप नई जगहों पर जाते हैं और नए लोगों से मिलते हैं, तो यह आपकी मानसिक स्थिति को बेहतर करता है और स्ट्रेस को कम करता है। प्रकृति के करीब रहकर आपका शरीर भी असरकारक रूप से बेहतर काम करता है और उम्र बढ़ने की गति धीमी हो जाती है। बढ़ती उम्र का असर भी 60% तक कम हो जाता है। इसके अलावा, जब आप सोशल रहते हैं, तो आप दवाइयों से भी दूर रहते हैं, खासकर मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों का खतरा 40% तक घट जाता है।
इन तीनों बीमारियों का आपस में संबंध है। वजन बढ़ने से शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो सकती है। यदि ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है, तो शुगर का भी होना तय है। ये सभी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां हैं और इन्हें अच्छे खानपान, सही लाइफस्टाइल, और घूमने-फिरने से नियंत्रित किया जा सकता है। जीवनशैली की बात करें तो कुछ लोग बिना समय का ख्याल रखे खाते रहते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, गलत समय पर खाने से शरीर की क्लॉक गड़बड़ा जाती है, जिससे वजन बढ़ता है और इंसुलिन का स्तर बिगड़ता है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। असमय खाना खाने से लिवर और ब्रेन का सामंजस्य बिगड़ जाता है। डायबिटीज कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका एक उदाहरण टाइप 2 डायबिटीज है, जो मसल्स को नुकसान पहुंचाती है। इसका मतलब यह है कि न सिर्फ अंदर से, बल्कि बाहर से भी शरीर कमजोर होता है।
स्वामी रामदेव से जानें कि इन लाइफस्टाइल बीमारियों से कैसे बचें।
डायबिटीज के लक्षण:
- अधिक प्यास लगना
- बार-बार यूरिन आना
- ज्यादा भूख लगना
- वजन का घटना
- चिड़चिड़ापन
- थकान
- कमजोरी
- धुंधला दिखना
डायबिटीज के कारण:
- तनाव
- बेवक्त खाना
- जंकफूड का सेवन
- पानी कम पीना
- समय पर न सोना
- वर्कआउट न करना
- मोटापा
- जेनेटिक कारण
सर्दियों में शुगर का संतुलन कैसे रखें:
- सर्दियों में डाइट का खास ध्यान रखें
- खुद को गर्म रखें
- हाई कैलोरी फूड से बचें
- नियमित वर्कआउट करें
- आधा घंटा धूप में बैठें
शुगर का इलाज:
- हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट करने से शुगर का खतरा 60% तक कम हो जाता है
- रोज़ 20-25 मिनट एक्सरसाइज करें
- WHO के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं खाएं (5 ग्राम = 1 चम्मच चीनी)
- चीनी का सेवन 3 गुना ज्यादा होता है आमतौर पर
शुगर को कंट्रोल करने के उपाय:
- खीरा, करेले और टमाटर का जूस पिएं
- गिलोय का काढ़ा पीएं
- मंडूकासन और योगमुद्रासन करें
- 15 मिनट कपालभाति करें
- शुगर कंट्रोल करने के लिए सिर्फ गुनगुना पानी पिएं
- सुबह खाली पेट नींबू पानी पिएं
- लौकी का सूप, जूस और सब्जी खाएं
- अनाज और चावल का सेवन कम करें
- रोज़ 1 चम्मच मेथी पाउडर खाएं
- सुबह लहसुन की 2 कली खाएं
- गोभी, करेला, और लौकी का सेवन करें
इन उपायों को अपनाकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर रख सकते हैं।