मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

श्रमिकों ने चमकाया क्वारंटाइन सेंटर – प्रधानमंत्री ने की तारीफ

श्रमिकों ने चमकाया क्वारंटाइन सेंटर – प्रधानमंत्री ने की तारीफ

उन्नाव – गरीब कल्याण रोजगार अभियान के शुभारंभ पर आज प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा उद्बबोधन में उन्नाव में प्रवासियों के द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की गई। जिसमें उन्होंने बताया की कोरंटिन के दौरान कुछ प्रवासी मजदूरों ने उन्नाव जनपद के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में अपने हुनर को दिखाते हुए वाल पेंटिंग कर विद्यालय की सुंदरता को चार चांद लगा दिए। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे प्रेरणा ली और आज इस योजना को शुभारम्भ किया गया। प्रधानमंत्री की सराहना करने के बाद जिलाधिकारी उन्नाव रवीन्द्र कुमार ने विद्यालय पहुचकर विनोद और कमलेश को सम्मानित किया ।

दूसरे चरण के लॉक डाउन के बाद हैदराबाद से 12 दिनों तक पैदल चलकर आये तीन युवक विनोद कुमार और अरुण कुमार और कमलेश जिन्हें विद्यालय में रोका गया।कहते हैं कि मेहनतकस लोगों को आराम करना अच्छा नही लगता इसी लिए तीनों युवकों ने ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द रावत से बताया कि वह मेहनती लोग हैं खाली बैठे रहेगे तो बीमार होने के साथ ही काम करने की आदत भी छूट जायेगी।जिससे बाद में काम करने में बड़ी दिक्कत भी होगी।जिससे उन्होंने सिकरेट्री से विद्यालय के लिए कुछ करने की मंशा जाहिर की।जिसपर सिकरेट्री ने प्रधान से कहकर पेंट और ब्रश मंगवाकर दे दिया।जिससे स्कूल की पुताई कर चमका दिया।

Share This
अगला लेख → छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,पूरे देश ने किया योग

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun