मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड से तंग आकर मुंबई छोड़ने की योजना बनाई, बोले- ‘मुझे अब इंडस्ट्री से चिढ़ हो गई है

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड से तंग आकर मुंबई छोड़ने की योजना बनाई, बोले- ‘मुझे अब इंडस्ट्री से चिढ़ हो गई है

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप, जिन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘गुलाल’, और ‘देव डी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं, ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। अनुराग कश्यप ने खुद बताया कि वह मुंबई छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस निर्णय के बारे में विस्तार से बताया और अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

अनुराग कश्यप ने कहा कि वह 2025 के अंत तक मुंबई छोड़कर दक्षिण भारत शिफ्ट हो जाएंगे। उन्होंने बॉलीवुड के बारे में अपनी निराशा व्यक्त की और इस बदलाव के पीछे की वजह भी बताई। उनके अनुसार, आजकल फिल्म इंडस्ट्री में टैलेंट एजेंसियों का दबदबा बढ़ गया है, जो नए कलाकारों को स्टार बनाने पर अधिक ध्यान देती हैं, बजाय कि उनकी कला को निखारने के। अगर कोई अभिनेता एजेंसियों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता, तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है।

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि अब वह फिल्म इंडस्ट्री में कोई नए एक्सपेरिमेंट करने में सक्षम नहीं हैं, क्योंकि अब हर बात सिर्फ पैसे पर आकर खत्म हो जाती है। फिल्म का निर्माण शुरू होते ही, प्रोड्यूसर को सिर्फ इसकी बिक्री का ध्यान रहता है, जिससे फिल्म बनाने का असली मजा खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि वह अब एक ऐसी जगह काम करना चाहते हैं, जहां लोग नई और अलग फिल्में बनाने के लिए उत्साहित हों, ताकि वह अपने काम से संतुष्ट रह सकें।

बॉलीवुड में अब रीमेक बनाने पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है, और नए विचारों की कमी महसूस हो रही है। अनुराग कश्यप के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री का फोकस अब केवल सफल फिल्मों के रीमेक बनाने पर है, जिससे नए और अनोखे विचारों की संभावना घट गई है।

इसके अलावा, उन्होंने टैलेंट एजेंसियों पर भी तीखी आलोचना की। उनका कहना था कि एजेंसियां एक्टर्स को स्टार बनाने में लगी रहती हैं, न कि उन्हें उनके अभिनय कौशल पर काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। वह एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले फर्जी सलाहों और ग्लैमरस इमेज की बढ़ती महत्वता पर भी नाराजगी व्यक्त करते हैं।

Share This
अगला लेख → 'बेबी जॉन' को पछाड़ते हुए ये फिल्म ने मचाई धूम, OTT से पहले …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun