संजय सिंह की गिरफ़्तारी के विरोध में ‘आप’ का क्रमिक अनशन
लखनऊ – केंद्र की भा.ज.पा. सरकार के इशारों पर काम करने को मजबूर जांच एजेंसी ई.डी. द्वारा लोकप्रिय एवं गरीब, किसान, मजदूर, शिक्षकों, कर्मचारियों की आवाज सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ्तारी, रिमांड बढ़वाने और उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जाने के विरोध में आप आदमी पार्टी के शिक्षक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रदेश पार्टी कार्यालय पत्रकार पुरम में कल दिनाक 11 अक्टूबर को क्रमिक उपवास शुरू किया जाएगा।
यह निर्णय प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शीलेन्द्र कुमार राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश व देश की जनता वर्तमान केन्द्र सरकार द्वारा लोकतंत्र विरोधी निर्णय लेने एवं असहमति की आवाज उठाने वाले नेताओं व पत्रकारों को विद्वेषपूर्ण तरीके से प्रताड़ित करने, जेल में डालने की नीति से अक्रोशित हैं। अतः देश को बचाने के लिए महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह के रास्ते तथा डॉ अम्बेडकर के रास्ते पर चलकर ही देश व लोकतंत्र बचाया जा सकता है।