मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Sanjay Singh को नही मिली राहत , कोर्ट नें तीन दिन और बढ़ाई ED की कस्टडी

Sanjay Singh को नही मिली राहत , कोर्ट नें तीन दिन और बढ़ाई ED की कस्टडी

आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर रहेंगे. कोर्ट ने संजय सिंह को एक बार फिर से ईडी को रिमांड पर भेज दिया है. संजय सिंह की रिमांड अवधि आज यानी 10 अक्टूबर को खत्म हो रही थी. जिसके बाद ईडी ने संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया. जांच एजेंसी की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को रिमांड पर भेज दिया. कोर्ट में ईडी ने संजय सिंह की 5 दिन की रिमांड मांगी. कोर्ट ने संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेज दिया.

इससे पहले कोर्ट में ईडी के वकील और संजय सिंह के वकीलों ने जोरदार दलीलें दीं. ईडी ने कोर्ट को बताया कि संजय सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. वहीं, ईडी ने भी कहा कि रिश्वतखोरी के सबूत हैं. कोर्ट को बताया गया कि संजय सिंह ने फोन डेटा के संबंध में ठीक से जवाब नहीं दिया है.

संजय सिंह की हिरासत को लेकर चल रही सुनवाई के दौरान आप नेता की ओर से कोर्ट को कई बातें बताई गई हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप नेता ने कोर्ट को बताया कि ईडी उन्हें रात 10:30 बजे बाहर ले जा रही है. संजय सिंह ने अपने एनकाउंटर की आशंका जताते हुए कहा, ‘अगर मेरा एनकाउंटर हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा.’

Share This
अगला लेख → संजय सिंह की गिरफ़्तारी के विरोध में 'आप' का क्रमिक अनशन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun