मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

संभल- इलाज के अभाव में जिला अस्पताल में हुई मरीज कि मौत,डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग

संभल- इलाज के अभाव में जिला अस्पताल में हुई मरीज कि मौत,डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग

सम्भल – जनपद संभल के नखासा थाना इलाके के मोहल्ला का गुरसराय में 2 दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर बच्चों में हुए विवाद के बाद बीती रात को दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के व्यक्ति के गोली लगने से मौत हो गई। सीओ कई थानों का पुलिस बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन पर उपचार न मिलने के अभाव में मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा किया और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।

नखासा थाना क्षेत्र के खग्गू सराय में 2 दिन पहले पैसों के लेनदेन को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। हालांकि मामला सुलझ जाने की बात सामने आयी थी लेकिन देर रात को खग्गू सराय में एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई ।इसी बीच नमाज पढ़कर मौके पर पहुंचे एक पक्ष के व्यक्ति महमूद फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण घायल को उपचार नहीं मिल सका और न ही रैफर किया गया।जहाँ इलाज न मिलने के अभाव में घायल महमूद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गयी।

आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही और जिला अस्पताल से रेफर स्लिप बनाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि गोली लगने से घायल होने के बाद जब मरीज को जिला अस्पताल लाया गया तो वह डेढ़ घंटे तक जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में पड़ा हुआ तड़पता रहा लेकिन उसका उपचार नहीं किया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अरुण कुमार सिंह कई थानों की पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे ।जहां परिजनों के गुस्से को देखते हुए जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।वहीं मृतक के परिजनों ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं दूसरी तरफ फायरिंग और पथराव की घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है जबकि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Share This
अगला लेख → बलरामपुर- इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़ी गयी करोड़ो की चरस,महिला ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun