मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा , श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी , 3 की मौत

सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा , श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी , 3 की मौत

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई और 22 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा तब हुआ जब लगभग 53 श्रद्धालुओं से भरी एक बस देवीपाटन मंदिर, बलरामपुर से सिद्धार्थनगर लौट रही थी। चरिगहवा नाले के पास बस का चालक एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस नाले में जा गिरी।

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को नाले से बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय मंगनीराम (साइकिल सवार), 14 वर्षीय अजय शर्मा, और 65 वर्षीय गम्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल 22 लोगों का इलाज बढ़नी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना शाम 6 बजे मिली, जिसके बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। डीएम राजा गणपति आर ने कहा कि यह दुर्घटना साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में हुई और सभी श्रद्धालु आपस में रिश्तेदार थे, जो मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। देवीपाटन मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां लोग शुभ कामों के लिए आते हैं, लेकिन इस हादसे ने खुशी के माहौल को शोक में बदल दिया।

Share This
अगला लेख → इंडिगो और अकासा एयरलाइंस की 10 फ्लाइट्स में बम की धमकी, मुंब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun