मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

संसद भवन में हुए हंगामे पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा, राहुल गांधी को जिम ट्रेनर बताया

संसद भवन में हुए हंगामे पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा, राहुल गांधी को जिम ट्रेनर बताया

आज यानी गुरुवार को संसद परिसर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच हाथापाई की घटना हुई, जिसमें बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। इसके बाद, बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सांसदों को धक्का दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस पर अब बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपना बयान दिया है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को जिम ट्रेनर तक कह डाला।

कंगना ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक है कि हमारे सांसदों को टांके आए हैं और खून बहा है। उन्होंने एक बार फिर झूठ फैलाया, चाहे वह बाबा साहब आंबेडकर के बारे में हो या संविधान को लेकर। इनका झूठ हर बार बेनकाब हुआ है, लेकिन अब इनकी क्रूरता और हिंसा संसद तक पहुंच चुकी है। आज इन्होंने धक्का दिया, जिससे खून बहा है।” कंगना ने ये बयान न्यूज एजेंसी ANI को दिया।

कंगना ने इस वीडियो बाइट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और लिखा, “आज राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों पर संसद भवन में हमला किया। यह व्यक्ति संसद भवन में अपनी बाइसेप्स और मसल्स दिखाने के लिए जिम ट्रेनर की तरह आता है। अब उन्होंने लोगों को धक्का देना और मुक्का मारना शुरू कर दिया है।”

इस घटना के बाद, राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और बीजेपी ने उन पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। यह घटनाक्रम उस समय हुआ, जब सुबह संसद भवन में अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान बीजेपी सांसद भी विरोध कर रहे थे, और दोनों दलों के सांसदों के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए।

Share This
अगला लेख → Face Waxing : फेस वैक्सिंग से इन लोगों को हो सकता है नुकसान,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun