मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सनी देओल पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज

सनी देओल पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल (सनी देओल) अक्सर अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में इन दिनों ‘गदर 2’ के तारा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इससे उनके फैंस हैरान हैं. खबर है कि सनी देओल पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगा है और ये आरोप बॉलीवुड प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने लगाया है.

‘गदर 2’ से दर्शकों के दिलों में अलग छाप छोड़ने वाले एक्टर सनी देओल ‘गदर 2’ के बाद सफलता की बुलंदियां चूम रहे हैं। सनी देओल इस समय अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इन सबके बीच सनी पाजी पर प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. सौरव गुप्ता का कहना है कि सनी पाजी ने उनसे पैसे लेने के बाद फिल्म करने से इनकार कर दिया था.

इन दिनों एक्टर सनी देओल बॉलीवुड प्रोड्यूसर सौरव गुप्ता के साथ धोखाधड़ी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दरअसल हाल ही में सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर आरोप लगाते हुए कहा कि सनी ने एक फिल्म के लिए उनसे करोड़ों रुपये लिए लेकिन जब फिल्म करने की बारी आई तो उन्होंने काम नहीं किया। पिछले हफ्ते सौरव गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सौरव ने बताया था कि 2016 में उन्होंने सनी देओल के साथ एक फिल्म को लेकर डील की थी लेकिन ‘गदर 2’ के हिट होने के बाद सनी ने अपना इरादा बदल दिया।

Share This
अगला लेख → यौन उत्पीड़न मामला : प्रज्वल रेवन्ना को देश लौटते ही SIT ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun