मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

30वें जन्मदिन से पहले द्वारिका पहुंचे अनंत अंबानी, पदयात्रा में भक्तिभाव से लीन नजर आए

30वें जन्मदिन से पहले द्वारिका पहुंचे अनंत अंबानी, पदयात्रा में भक्तिभाव से लीन नजर आए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। शादी से लेकर हर खास मौके तक, अनंत अंबानी की मौजूदगी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वे द्वारका की यात्रा कर रहे हैं। वीडियो में अनंत अंबानी को अपने सहयोगियों के साथ सड़क पर पैदल चलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि वे द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन के लिए पैदल जा रहे हैं और वहां पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में शीश झुकाएंगे।

अनंत अंबानी भी अपने माता-पिता की तरह गहरी आस्था रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। इससे पहले, वे अपने परिवार के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब, प्रयागराज के बाद अनंत अंबानी एक और धार्मिक स्थल—द्वारका की ओर रवाना हुए हैं। कहा जा रहा है कि वे यहां भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे और अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।

सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में अनंत अंबानी को अपने सहयोगियों के साथ पैदल चलते देखा गया है। खबरों के अनुसार, वे जामनगर से द्वारका तक लगभग 141 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने किसी विशेष मन्नत को पूरा करने के लिए यह कठिन यात्रा शुरू की है। माना जा रहा है कि वे रोजाना 15-20 किलोमीटर का सफर तय कर करीब 12 दिनों में अपनी यात्रा पूरी करेंगे। हालांकि, अब तक अंबानी परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Share This
अगला लेख → डबल XL से फिटनेस आइकॉन बनीं ये हीरोइन, अब करोड़ों दिलों की ध…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 91% 💨 5 km/h
Dehradun