मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सपा नेता कमाल अख्तर ने कहा – मुसलमान अकबर और औरंगजेब को अपना आदर्श नहीं मानते

सपा नेता कमाल अख्तर ने कहा – मुसलमान अकबर और औरंगजेब को अपना आदर्श नहीं मानते

अमरोहा: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने एक जनसभा के दौरान मुगल शासकों औरंगजेब और अकबर को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांठ से विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि भारत का मुसलमान अल्लाह और पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए हुए रास्ते पर चलता है, न कि किसी राजा या बादशाह को अपना आदर्श मानता है। उन्होंने कहा कि अकबर और औरंगजेब जैसे शासक अपने समय के राजा थे, लेकिन आज का मुसलमान उन्हें अपना मार्गदर्शक नहीं मानता।

हसनपुर में आयोजित आंबेडकर स्वाभिमान गोष्ठी में बोलते हुए अख्तर ने कहा, “जो भी मुसलमान इतिहास पढ़ता है, वह यह जानता है कि अकबर, औरंगजेब या बाबर को कोई आदर्श नहीं मानता। ये सिर्फ पुराने समय के राजा थे। जब नौकरी और रोजगार की बात होती है, तो भाजपा हुमायूं और बाबर जैसे नाम उछालकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करती है।”

कमाल अख्तर ने कहा, “मुसलमान केवल अल्लाह और हुजूर के रास्ते पर चलता है। बाबर और औरंगजेब का रास्ता कोई नहीं अपनाता। ये नाम केवल राजनीतिक फायदे के लिए उछाले जाते हैं ताकि बेरोजगार युवाओं का ध्यान असल मुद्दों से हटाया जा सके।”

गौरतलब है कि हाल ही में महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसके बाद देशभर में इस मुद्दे पर बयानबाज़ी शुरू हो गई थी, और यूपी में भी इसका असर देखने को मिला।

Share This
अगला लेख → CSK की प्लेऑफ की उम्मीदें ज़िंदा, ये समीकरण दिला सकता है टिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,453 +687 (+0.89%)
निफ्टी 24,210 +225 (+0.94%)
मौसम
25°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun