मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

प्यार की मिसाल बनी जोड़ी, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

प्यार की मिसाल बनी जोड़ी, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के मसनपुर गांव में मंगलवार को एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। एक पत्नी ने अपने पति की मौत का सदमा इस कदर बर्दाश्त नहीं कर पाई कि उसने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर गंगा बैराज के पास किया गया, जिससे वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

पति की बीमारी बनी बिछड़ने की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, गांव मसनपुर निवासी 45 वर्षीय भीम सिंह लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज ऋषिकेश के एम्स और देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल में चल रहा था। बीमारी के दौरान उनकी पत्नी राजकुमारी (42) दिन-रात उनकी सेवा में लगी रहीं। सोमवार की शाम को इलाज के दौरान भीम सिंह का निधन हो गया।

पति के निधन से पत्नी का टूटा दिल
पति की मौत की खबर सुनकर राजकुमारी पूरी तरह टूट गईं। मंगलवार सुबह जब भीम सिंह का पार्थिव शरीर गांव लाया गया, तो राजकुमारी उन्हें देख फूट-फूटकर रो पड़ीं और थोड़ी देर बाद अचानक चुपचाप अपने कमरे में चली गईं। जब घर की महिलाओं ने उन्हें खोजा, तो वह अचेत अवस्था में मिलीं। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की।

एक साथ विदा हुए दोनों जीवनसाथी
पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों के पार्थिव शरीरों का एक साथ गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार किया। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले भीम सिंह और राजकुमारी की प्रेम और समर्पण की यह कहानी हर किसी की आंखें नम कर गई।

गांव में गहरी शोक की लहर है, लोग स्तब्ध हैं और कई घरों में तो चूल्हा तक नहीं जला। यह घटना ऐसे समय में आई है जब प्रदेश में आए दिन रिश्तों की बेरुखी की खबरें सामने आ रही हैं। मगर मसनपुर की यह प्रेम गाथा लोगों के दिलों में हमेशा के लिए एक मिसाल बन गई है।

Share This
अगला लेख → सपा नेता कमाल अख्तर ने कहा - मुसलमान अकबर और औरंगजेब को अपना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun