मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सपा संस्थापक Mulayam Singh Yadav के बेटे प्रतीक यादव का निधन

सपा संस्थापक Mulayam Singh Yadav के बेटे प्रतीक यादव का निधन

प्रतीक यादव के निधन की खबर से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब पौने छह बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें “ब्रॉट डेड” स्थिति में लाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतीक यादव की मौत को फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर कुछ निशान भी पाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अब उनका पोस्टमार्टम केजीएमयू के पास कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सीएमओ की निगरानी में तीन से चार डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से प्रतीक यादव की तबीयत खराब चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था। हाल ही में उनके और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीर साझा कर रिश्तों में सबकुछ सामान्य होने का दावा किया था।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 20 युवक प्रतीक यादव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे थे। हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और अस्पताल पहुंचे युवकों से पूछताछ कर रही है।

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं और समर्थकों में शोक फैल गया। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

Share This
अगला लेख → IPL 2026 में दिखेंगे धोनी? लखनऊ मैच से पहले बढ़ी CSK फैंस की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun