मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर किया, अनुशासनहीनता और विचारधारा से समझौते का आरोप

समाजवादी पार्टी ने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर किया, अनुशासनहीनता और विचारधारा से समझौते का आरोप

समाजवादी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने यह कदम अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उठाया है। जिन विधायकों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें गोसाईगंज से अभय सिंह, गौरीगंज से राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं।
सपा के अनुसार, ये नेता पार्टी की मूल समाजवादी विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे थे। पार्टी ने उन पर साम्प्रदायिकता, विभाजनकारी राजनीति और जनविरोधी रुख अपनाने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कहा गया कि ये विधायक किसानों, महिलाओं, युवाओं और व्यवसायियों के हितों के विरुद्ध नीतियों का समर्थन कर रहे थे।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सपा ने लिखा, “समाजवादी पार्टी, अपनी सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक राजनीति के लिए जानी जाती है। पार्टी उन लोगों को बर्दाश्त नहीं कर सकती जो पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी और साम्प्रदायिक नीतियों के समर्थक हों। इसलिए जनहित में इन तीन विधायकों को निष्कासित किया जाता है।”
पार्टी ने आगे कहा कि इन नेताओं को विचार परिवर्तन के लिए समय दिया गया था, जिसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि, कुछ अन्य नेताओं को अब भी अनुग्रह-अवधि दी गई है, लेकिन सख्त चेतावनी के साथ कि भविष्य में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सपा ने दो टूक कहा है कि पार्टी के मूल विचारों और जनता के हितों के खिलाफ जाने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। पार्टी में रहकर जनविरोधी रुख अपनाना पूरी तरह अक्षम्य है।

Share This
अगला लेख → खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun