मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा स्थगित, नक्सलवाद पर सरकार की सख्त रणनीति जारी

खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा स्थगित, नक्सलवाद पर सरकार की सख्त रणनीति जारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा मौसम की खराबी के कारण स्थगित कर दिया गया है। वे सोमवार सुबह नारायणपुर जाने वाले थे, जहां उनका नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों से संवाद करने और बीएसएफ कैंप में जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्यक्रम निर्धारित था।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दौरा रद्द होने की पुष्टि करते हुए बताया कि लगातार बारिश और खराब मौसम की वजह से यह निर्णय लिया गया।
हालांकि, शाह का छत्तीसगढ़ दौरा यहीं खत्म नहीं हुआ। अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत उन्होंने राजधानी रायपुर में कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इन बैठकों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि सरकार अब नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने का एकमात्र रास्ता हिंसा त्यागना है। उन्होंने यह भी दोहराया कि सरकार किसी भी सूरत में हिंसा का समर्थन नहीं करेगी और नक्सलियों से किसी बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया।
शाह ने यह भी ऐलान किया कि मानसून के दौरान नक्सल रोधी अभियान धीमा नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार बरसात में नक्सली चैन की नींद नहीं सो पाएंगे। केंद्र सरकार की योजना है कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए, और इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
इस बयानबाजी और रणनीतिक तेवर से साफ है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब सरकार आर-पार की लड़ाई के मूड में है।

Share This
अगला लेख → लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: आम आदमी पार्टी को बढ़त, 2844 वोटों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun