मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सरकारी सिफारिश का असर, स्टील कंपनियों के शेयर ने भरी उड़ान, जानें किसका प्रदर्शन कैसा रहा

सरकारी सिफारिश का असर, स्टील कंपनियों के शेयर ने भरी उड़ान, जानें किसका प्रदर्शन कैसा रहा

    वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा, व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने बुधवार को घरेलू स्टील उत्पादकों को आयात में वृद्धि से बचाने के लिए कुछ स्टील उत्पादों पर 200 दिनों के लिए 12% का अनंतिम सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश की है। इस खबर के बाद आज स्टील कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। पांच प्रमुख स्टील कंपनियों – सेल, टाटा स्टील लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील और जिंदल स्टेनलेस के शेयरों में 5% तक की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1% की वृद्धि हुई और यह 9,123.40 के स्तर पर पहुंच गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (3.65%), टाटा स्टील (2.29%), जेएसडब्ल्यू स्टील (1.11%), जिंदल स्टेनलेस (0.81%) और जिंदल स्टील एंड पावर (0.01%) के शेयरों में भी उछाल आया।

    स्टील कंपनियों में सेल के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई। बीएसई पर सेल के शेयरों में 5% की बढ़ोतरी हुई और यह 114.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले कंपनी का शेयर 108.90 रुपये पर बंद हुआ था। इस तेजी के साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण 46,731 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में डीजीटीआर ने फैब्रिकेशन, पाइप निर्माण, निर्माण, पूंजीगत सामान, ऑटो, ट्रैक्टर, साइकिल और इलेक्ट्रिकल पैनल जैसे विभिन्न उद्योगों में उपयोग होने वाले ‘गैर-मिश्र धातु और मिश्र धातु स्टील फ्लैट उत्पादों’ के आयात में अचानक हुई वृद्धि की जांच शुरू की थी।

    अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय करेगा
    डीजीटीआर ने अपनी जांच में पाया है कि भारत में इन उत्पादों के आयात में हाल ही में अचानक, तेज और महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जिससे घरेलू उद्योग और उत्पादकों को गंभीर नुकसान होने का खतरा है। डीजीटीआर ने 18 मार्च को जारी एक नोटिफिकेशन में कहा है कि ऐसी गंभीर परिस्थितियां मौजूद हैं, जहां अनंतिम सुरक्षा उपायों को लागू करने में देरी होने से नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। इसलिए, अनंतिम सुरक्षा उपायों को तुरंत लागू करने की आवश्यकता है।

    डीजीटीआर ने यह भी कहा है कि प्राधिकरण विचाराधीन उत्पाद के आयात पर अंतिम निर्णय होने तक 200 दिनों के लिए 12% की दर से अनंतिम सुरक्षा शुल्क लगाने की सिफारिश करता है। हालांकि, शुल्क लगाने का अंतिम निर्णय वित्त मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा।

    Share This
    अगला लेख → अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' जल्द ओटीटी पर, जानिए रिलीज डेट …

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    27°C
    Light rain shower
    💧 88% 💨 7 km/h
    Dehradun