मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तीसरे दिन भी हरे निशान में रहा बाजार, सेंसेक्स 148 और निफ्टी 73 अंक चढ़ा

तीसरे दिन भी हरे निशान में रहा बाजार, सेंसेक्स 148 और निफ्टी 73 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की और हरे निशान में कारोबार समाप्त किया। बीएसई सेंसेक्स 147.79 अंकों (0.20%) की बढ़त के साथ 75,449.05 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 73.30 अंकों (0.32%) की तेजी के साथ 22,907.60 के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार ने आज सुबह भी मजबूती के साथ ही कारोबार की शुरुआत की थी। इससे पहले मंगलवार को बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी, जहां सेंसेक्स 1131.31 अंकों (1.53%) की बड़ी बढ़त के साथ 75,301.26 पर और निफ्टी 325.55 अंकों (1.45%) की तेजी के साथ 22,834.30 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी कंपनियों के शेयर चढ़े-गिरे?

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। इसी तरह, निफ्टी 50 में शामिल 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 19 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

किन कंपनियों में सबसे ज्यादा उछाल आया?

सेंसेक्स की टॉप गेनर कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक 2.49% चढ़े। इसके अलावा, जोमैटो में 2.45%, पावरग्रिड में 2.22%, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.01%, इंडसइंड बैंक में 1.51%, लार्सन एंड टुब्रो में 1.39%, एसबीआई में 1.08%, अडाणी पोर्ट्स में 1.07%, एनटीपीसी में 1.05%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.80%, एचडीएफसी बैंक में 0.63% और एक्सिस बैंक में 0.61% की बढ़त दर्ज की गई।

किन कंपनियों के शेयर गिरे?

टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.28% की गिरावट देखी गई। वहीं, आईटीसी के शेयर 1.51% टूटे, टीसीएस 1.34%, इंफोसिस 1.29%, सनफार्मा 1.07%, मारुति सुजुकी 0.98%, नेस्ले इंडिया 0.72%, एचसीएल टेक 0.69%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.67%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.33%, बजाज फिनसर्व 0.27%, टाइटन 0.19% और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.12% की गिरावट के साथ बंद हुए।

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन मजबूती देखने को मिली। प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त के साथ कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। हालांकि, कुछ आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयर दबाव में नजर आए।

Share This
अगला लेख → सरकारी सिफारिश का असर, स्टील कंपनियों के शेयर ने भरी उड़ान, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,943 +107 (+0.14%)
निफ्टी 24,025 +29 (+0.12%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun