मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम – अजय राय

सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम – अजय राय

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश की आधी आबादी डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अति सुरक्षित क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सरकार के माथे पर कलंक है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की इससे भयावह तस्वीर और भला क्या हो सकती है?

उन्होंने कहा कि जनपद बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, सीबीगंज इलाके में मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई है। उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गए हैं और कई हड्डियां भी टूट गई हैं। इतना ही नहीं स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के गृह जनपद एवं राजनीतिक क्षेत्र गोरखपुर में महिलाओं के प्रति अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गोरखपुर के पीपीगंज में तो हद हो गई जब शोहदों ने महिलाओं के घर में घुसकर छेड़खानी की, गोरखनाथ क्षेत्र में युवती को शोहदे ने तेजाब से जलाने की धमकी दी। जब प्रदेश की पुलिस ही भक्षक बन जाये तो महिलाओं को सुरक्षा कौन देगा? प्रदेश में महिला सुरक्षा का दंभ भरने वाली योगी सरकार का महिलाओं के प्रति संवेदनहीनता उजागर हो चुकी है। यही कारण है कि प्रदेश में चारों ओर महिलाओं के साथ अपराधों की बाढ़ सी आ गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से महिलाओं के साथ आये दिन अपराध की घटनायें घट रही हैं ऐसा प्रतीत होता है कि महिलाओं के विरूद्ध अपराध में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच पहले स्थान की दौड़ चल रही है। श्री राय ने कहा कि प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बेटियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित महिला हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा दल व पिंक पेटिकाएं मात्र एक प्रचार का माध्यम बनकर रह गई है।

अजय राय ने कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा योगी सरकार से पूरी तरह से उठ चुका है और वह हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा चाह रही है

Share This
अगला लेख → Lucknow : अमौसी और चारबाग बस अड्डों में बनेंगे शॉपिंग मॉल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun