मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

स्पीकर के चैंबर में घुसे कांग्रेस सांसद? किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप, प्रियंका गांधी पर भी सवाल

स्पीकर के चैंबर में घुसे कांग्रेस सांसद? किरेन रिजिजू का बड़ा आरोप, प्रियंका गांधी पर भी सवाल

लोकसभा में जारी सियासी तनातनी के बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में हुए घटनाक्रम के दौरान करीब 20-25 कांग्रेस सांसद लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जबरन घुस गए और उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार तथा गाली-गलौच की। यह आरोप ऐसे समय में सामने आया है जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की चर्चा तेज है।

रिजिजू ने कहा कि जब यह घटना हुई, वह स्वयं भी वहां मौजूद थे। उनके मुताबिक, स्पीकर के चैंबर में घुसकर कुछ सांसदों ने मर्यादा का उल्लंघन किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर ओम बिरला स्वभाव से बेहद शांत और नरम व्यक्ति हैं, अन्यथा इस मामले में सख्त कार्रवाई हो सकती थी।

केंद्रीय मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि उस समय प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौके पर मौजूद थे। रिजिजू के अनुसार, दोनों नेता वहां मौजूद सांसदों को उकसा रहे थे। हालांकि, इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। विपक्ष की ओर से स्पीकर की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं सरकार का कहना है कि संसद की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है।

इस पूरे घटनाक्रम ने संसद की कार्यवाही और राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच और तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

Share This
अगला लेख → टीम इंडिया को बड़ा झटका: टी20 वर्ल्ड कप के बीच अभिषेक शर्मा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun