मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सर्दियों के लिए चॉकलेट ड्रिंक की स्वादिष्ट रेसिपी , जानिए कैसे बनाएं

सर्दियों के लिए चॉकलेट ड्रिंक की स्वादिष्ट रेसिपी , जानिए कैसे बनाएं

सर्दियों के मौसम में गरम-गरम चीजें खाने और पीने का अलग ही मजा होता है। इस दौरान ज्यादातर लोग चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, जो शरीर को गर्माहट देती है। लोग इस समय गोंद, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स से बने लड्डू का सेवन करते हैं और कई लोग गर्मा-गर्म सूप भी बनाकर पीते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सर्दियों में चॉकलेट से बनी गरम ड्रिंक्स पी सकते हैं। आज हम आपको हॉट चॉकलेट और उससे संबंधित कुछ खास ड्रिंक की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप सर्दियों में कभी भी बना सकते हैं, या फिर अपनी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।

हॉट चॉकलेट

सर्दियों में हॉट चॉकलेट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 2 कप दूध
  • 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच चीनी
  • ½ कप चॉकलेट चिप्स या डार्क चॉकलेट
  • ½ चम्मच वनीला एसेंस

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें।
  2. अब इसमें कोको पाउडर और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
  3. फिर चॉकलेट चिप्स या डार्क चॉकलेट डालें और उन्हें पिघलने दें।
  4. अंत में वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिला लें।
  5. अब गरमा-गरम हॉट चॉकलेट सर्व करें और इसका मजा लें।

व्हाइट हॉट चॉकलेट

अगर आपको व्हाइट चॉकलेट पसंद है, तो आप इसके साथ भी हॉट चॉकलेट बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए:

  • 2 कप दूध
  • 1/3 कप व्हाइट चॉकलेट चिप्स
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी (ऑप्शनल)
  • ½ चम्मच वनीला एसेंस

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले पैन में दूध गर्म करें।
  2. अब इसमें व्हाइट चॉकलेट चिप्स डालकर पिघलने दें।
  3. फिर चीनी और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिला लें।
  4. जब दूध में उबाल आ जाए, तो उसे सर्व करें।

चॉकलेट हॉट कॉफी

अगर आपको कॉफी पसंद है, तो आप चॉकलेट हॉट कॉफी भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए:

  • दूध (अपनी आवश्यकता अनुसार)
  • कॉफी पाउडर
  • कोको पाउडर
  • चीनी
  • वनीला एसेंस
  • चॉकलेट चिप्स

बनाने का तरीका:

  1. एक पैन में दूध डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें।
  2. अब इसमें चॉकलेट चिप्स डालें और उन्हें पिघलने दें।
  3. एक कप में 1 टीस्पून इंस्टेंट कॉफी पाउडर और 2 टेबलस्पून चीनी डालें।
  4. इसमें 2-3 टेबलस्पून गर्म पानी डालकर अच्छे से घोलें।
  5. जब दूध गर्म हो जाए, तब उसमें कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  6. अब कॉफी मिश्रण को गरम दूध में डालकर मिला लें।
  7. यदि आप चाहें, तो स्वाद के लिए वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं।

इस तरह, सर्दियों में इन हॉट चॉकलेट ड्रिंक्स का आनंद लें और अपनी पार्टी में भी इनका स्वाद बढ़ाएं।

Share This
अगला लेख → सर्दियों में बनाए इन तीन स्वादिष्ट और हेल्दी रायते , एक आलि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun