मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सलमान की ‘सिकंदर’ ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग से बंपर कमाई

सलमान की ‘सिकंदर’ ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग से बंपर कमाई

इस साल अब तक रिलीज हुई बड़ी फिल्मों में छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। अब एक और बड़ी फिल्म सिकंदर रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान स्टारर यह फिल्म कल, यानी 30 मार्च (रविवार) को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले ही सिकंदर के सुपरहिट होने के संकेत मिल चुके हैं। एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, और अभी दूसरे दिन के एडवांस कलेक्शन के आंकड़े आने बाकी हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर ने अपने 2डी शो से लगभग 5.66 करोड़ रुपये और आईमैक्स 2डी शो से करीब 48.9 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे फिल्म का कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन लगभग 5.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, बुक हुई सीटों के आधार पर फिल्म का ऑल-टाइम बॉक्स ऑफिस एडवांस कलेक्शन करीब 12.53 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है, जिसे मशहूर साउथ इंडियन निर्देशक ए.आर. मुरुगुदास ने निर्देशित किया है। दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

हालांकि, सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म एल2: एम्पुरान से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इस बीच, सलमान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान मोहनलाल की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे एक अभिनेता के रूप में मोहनलाल सर बहुत पसंद हैं। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज कर रहे हैं, और मुझे पूरा यकीन है कि यह एक शानदार फिल्म होगी।”

सलमान खान ने यह भी साझा किया कि रजनीकांत, चिरंजीवी, सूर्या और राम चरण जैसे साउथ इंडियन सितारों की फिल्में हिंदी बेल्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं, लेकिन दक्षिण भारत के दर्शक बॉलीवुड फिल्मों को ज्यादा नहीं देखते। उन्होंने कहा, “अगर मेरी फिल्म वहां रिलीज होगी, तो उसे अच्छे नंबर नहीं मिलेंगे, क्योंकि वहां के दर्शक हमारी फिल्मों को देखने सिनेमाघरों में नहीं जाते। यहां तक कि अगर मैं सड़क पर दिखूं, तो वे भाई, भाई कहेंगे, लेकिन टिकट खरीदकर फिल्म नहीं देखेंगे। हमने साउथ के सितारों को अपनाया है, उनकी फिल्में यहां शानदार कमाई करती हैं, क्योंकि हम उन्हें देखने जाते हैं। लेकिन उनके दर्शक हमारी फिल्मों को देखने नहीं जाते।”

Share This
अगला लेख → 'द फैमिली मैन 3' में इस ओटीटी स्टार की एंट्री, मनोज बाजपेयी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun