मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

सलमान खान को दोबारा मिली धमकी, वर्ली थाने में शिकायत दर्ज

सलमान खान को दोबारा मिली धमकी, वर्ली थाने में शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के वर्ली इलाके में ट्रैफिक विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने यह धमकी भेजी है। यह कोई पहली बार नहीं है जब सलमान को इस तरह की धमकियाँ मिली हों — इससे पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की चेतावनी दी जा चुकी है। ताजा मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खास बात यह है कि इस बार धमकी सीधे सलमान खान के घर में घुसकर उन्हें नुकसान पहुँचाने की बात कह रही है। संदेश में यह भी दावा किया गया है कि उनकी कार को बम से उड़ाया जाएगा। वर्ली पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है और पुलिस लगातार आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अब तक सलमान या उनके परिवार की तरफ से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पिछले कुछ सालों से सलमान खान को लगातार धमकियाँ मिल रही हैं, खासकर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से। पिछले साल सलमान के बांद्रा स्थित निवास ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पर फायरिंग की घटना ने भी काफी सनसनी फैला दी थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया था। इसी दौरान नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या भी हुई, जिसकी जिम्मेदारी इसी गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी को सलमान का करीबी माना जाता था।

साल 2024 में भी दो अज्ञात लोगों ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल करते हुए उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में जबरन घुसने की कोशिश की थी। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी थी। फिलहाल, सलमान खान की सुरक्षा को लेकर पुलिस बेहद सतर्क है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Share This
अगला लेख → PM ने कांग्रेस पर साधा निशाना - वक्फ जमीन का सही उपयोग होता …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,577 +811 (+1.06%)
निफ्टी 24,232 +247 (+1.03%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun